निगम के विरुद्ध जनता की शिकायत के त्वरित निवारण हेतु निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम में श्री बी.श्रीनिवास, मुख्य महाप्रबंधक के अधीन निम्नलिखित पते पर एक शिकायत निवारण कक्ष बनाया गया है :-
कोई व्यक्ति, जिसे निगम के किसी विभाग के विरुद्ध शिकायत है वह उक्त पते पर कक्ष में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम और पता; विभाग का नाम, जिसके विरुद्ध शिकायत की गई है; शिकायत के समर्थन में दिए जाने वाले तथ्यों के साथ समर्थक दस्तावेज, यदि कोई हों, जिस पर शिकायतकर्ता ने विश्वास किया है लिखा होना चाहिए। जनता निम्नलिखित पदनामित अधिकारी से भी संपर्क कर सकती हैं :-